फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   nakli dawa supply karne wale jail bheje

नकली दवा सप्लाई करने वाले भेजे जेल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
nakli dawa supply karne wale jail bheje
नकली दवा सप्लाई करने वाले भेजे जेल, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बागपत। जिले में नकली दवाइयां सप्लाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। यहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। ड्रग्स विभाग और पुलिस की टीम मास्टर माइंड की तलाश में जुुटी है।

ड्रग्स विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर मेरठ वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बिजनौर के ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा, मेरठ के पवन कुमार शाक्य, नोएडा के एके जैन और वैभव बब्बर ने बुधवार को नगर के राष्ट्रवंदना चौक और अमीनगर सराय मोड़ से नकली दवाइयां पकड़ी थीं। बाइक सवार बागपत निवासी प्रदीप शर्मा, मुजफ्फरनगर के खतौली निवासी मेहराजुद्दीन, मेरठ के सरधना निवासी श्याम सिंह और अरशद को गिरफ्तार किया था। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वैभव बब्बर ने बताया कि दवाइयां नकली कंपनी और फर्जी लेबल की थीं। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गैंग के तार उत्तराखंड के रुड़की, मुजफ्फरनगर और मेरठ से जुड़े हैं। प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed