{"_id":"6447f32047aef8d68c02bd04","slug":"naithla-road-will-be-renovated-from-one-crore-63-lakhs-baghpat-news-c-28-1-bag1001-694-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नैथला रोड का एक करोड़ 63 लाख से होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नैथला रोड का एक करोड़ 63 लाख से होगा नवीनीकरण
Tue, 25 Apr 2023 09:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास की बात
- नवीनीकरण होने से 12 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नैथला रोड के नवीनीकरण पर एक करोड़ 63 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे नैथला रोड पर स्थित 12 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन करने में राहत मिलेगी। सड़क के नवीनीकरण के लिए बजट पास होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होकर आगे कई गांवों तक जाने वाली सड़क की हालत खराब है। जहां से 12 गांवों के ग्रामीण नियमित रूप से आवागमन करते हैं। जिन्हें गड्ढों के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण कई बार अधिकारियों से सड़क के नवीनीकरण की मांग की। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 11 किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण कराने के लिए एक करोड़ 63 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसके नवीनीकरण के लिए शासन ने अनुमति दे दी और बजट भी स्वीकृत कर दिया। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अब निविदा प्रक्रिया जारी कर सड़क के नवीनीकरण की तैयारी में जुट गए हैं।
- इन गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
11 किलोमीटर लंबी सड़क से नैथला, फैजुल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, खामपुर राजपुर, लुहारा, बोहला, कोताना, खेड़ी समेत कई गांवों के हजारों ग्रामीण हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य जगहों पर आवागमन करते हैं। सड़क का नवीनीकरण होने से इन गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-- नवीनीकरण से आवागमन सुलभ होगा
सड़क पर कई जगह गड्ढे होने के कारण आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क का नवीनीकरण होने से ग्रामीणों का आवागमन सुलभ होगा। रोहित धनकड़
-- परेशानी होगी दूर
कई जगह से सड़क टूटी होने के कारण कई बार बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। सड़क का नवीनीकरण होने से वाहन चालकों की परेशानी दूर होगी। अधिकारी जल्द इस मार्ग पर काम शुरू कराए। - इंद्रपाल
- वर्जन
-नैथला मार्ग के नवीनीकरण के लिए 1 करोड़ 63 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। जिसकी निविदा प्रक्रिया के बाद नवीनीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - कुलदीप निमेश, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग।