फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   My religion is Sanatan, sect is Islam and culture is Hindu: Subuhi Khan

मेरा धर्म सनातन है, पंथ इस्लाम है और संस्कृति हिंदू है : सुबुही खान

Tue, 05 Dec 2023 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
My religion is Sanatan, sect is Islam and culture is Hindu: Subuhi Khan
-नगर में पहुंचीं सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता ने दिया बयान
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान ने कहा कि मैं सनातनी मुस्लिम हूं। मेरा धर्म सनातन है और मजहब इस्लाम। पूरी दुनिया में केवल एक धर्म है और वह है सत्य सनातन धर्म।

सुबुही मंगलवार को छपरौली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग इस्लाम के नाम पर मुस्लिम बच्चों को अलगाववादी, कट्टरपंथी और आतंकवादी बना रहे हैं। भारत के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। मुसलमान बच्चों को हराम, हलाल के चक्कर में उलझाया जाता है। फतवा ब्रिगेड उसकी सोचने समझने की क्षमता को खत्म कर देती है। एक लंबे समय तक ब्रेन वॉश होने के कारण वे मानसिक तौर पर इतना कमज़ोर हो जाते हैं कि कुछ लोग उन्हें आतंकवादी बना देते हैं। भारतीय मुसलमान बच्चे को समझना होगा कि हम भारत के समाज से अलग नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मैं वृंदावन जाती हूं और कृष्ण भक्ति में झूमती हैं और श्रीराम राममन्दिर निर्माण के लिए भी उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। कहा कि भारतीय मुसलमान को गर्व होना चाहिए कि हम रहीम, रसखान, दाराशिकोह, कबीर आदि की परंपरा वाले सनातनी मुसलमान हैं। हमारा धर्म सनातन है, पंथ इस्लाम है और संस्कृति हिंदू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed