फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muslims showered flowers on Kalash Yatra

बैंड-बाजों के साथ निकाली कलश यात्रा, मुस्लिमों ने बरसाए फूल

Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Muslims showered flowers on Kalash Yatra
आपसी भाईचारा का संदेश:बागपत के माता कालोनी स्थित शिव सिद्घ पीठ मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान - फोटो : BAGHPAT
बागपत। शहर की माता कॉलोनी स्थित लंगड़े की बगीची मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह के दौरान कलशयात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों व व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

लंगडे बाबा की बगीची मंदिर में माता भद्रकाली, बाबा गोरखनाथ, भैरो बाबा, जहारवीर बाबा की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम चल रहा है। यहां सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह माता कॉलोनी स्थित लंगड़े की बगीची मंदिर से आरंभ होने के बाद झंकार गली होते हुए यमुना रोड पहुंची। वहां से ठाकुरद्वारा मंदिर के सामने से होती हुई बगीची मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इसका कॉलोनी में मुस्लिम समाज के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके उपरांत बाजार में व्यापारियों ने फूल बरसाए। जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर आचार्य मनोज जोशी, भाजपा नेता संजय प्रजापति, प्रशांत भारद्वाज, अनिल यादव, विनय जैन, गौरव पंडित, सुरेंद्र शर्मा, कार्तिकेय जोशी, अनुज जोशी, पवन कुमार, राकेश कुमार, प्रियांक शर्मा, वेदप्रकाश पंडित, प्रदीप कुमार के अतिरिक्त इस्लामु, आबाद, नाजिम आदि मौजूद रहे।

बागपत के माता कालोनी स्थित शिव सिद्घ पीठ मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान शोभायात्रा निकालते श?

बागपत के माता कालोनी स्थित शिव सिद्घ पीठ मंदिर में मूर्ति स्थापना के दौरान शोभायात्रा निकालते श?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed