{"_id":"65c69dcdbeaeda12a70a74c4","slug":"muslim-side-reached-court-to-prepare-papers-for-appeal-baraut-news-c-28-1-smrt1010-109784-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुस्लिम पक्ष अपील के लिए कागज तैयार कराने को पहुंचा कचहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुस्लिम पक्ष अपील के लिए कागज तैयार कराने को पहुंचा कचहरी
Sat, 10 Feb 2024 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बरनावा में महाभारत कालीन लाक्षागृह पर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम न्यायालय के फैसले को लेकर मुस्लिम पक्ष शुक्रवार को भी कचहरी पहुंचा। जहां अपील डालने के लिए कागज तैयार कराए गए। वहीं हिंदू पक्ष भी न्यायालय में कैविएट डालने की तैयारी कर रहा है, सोमवार को कैविएट डाल सकता है।
बरनावा में मुस्लिम पक्ष के मुकीम खान की तरफ से एक अप्रैल 1970 को बरनावा में प्राचीन टीले पर शेख बदरुद्दीन की मजार व कब्रिस्तान होने का दावा करते हुए खसरा संख्या 3377 की 36 बीघा 6 बिस्से 8 बिस्वांसी जमीन पर मालिकाना हक को याचिका दायर की गई थी। जिसमें उसको ऐतिहासिक टीला महाभारत कालीन लाक्षागृह मानते हुए वहां गुफा व शिव मंदिर के अवशेष होने की बात कहते हुए न्यायाधीश शिवम द्विवेदी ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया।
इस मामले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी इरशाद मुन्ना समेत अन्य कचहरी में पहुंचे। जहां अपील डालने के लिए कागज तैयार कराए गए। वहीं हिंदू पक्ष के यशोधर्मा सोलंकी, राजपाल त्यागी ने बताया कि वे भी सोमवार को कैविएट डालने की तैयारी कर रहे हैं।