{"_id":"62a0dd52dff2920fa426b690","slug":"murder-of-married-woman-by-hanging-case-against-two-including-husband-baghpat-news-mrt592037442","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या, पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर विवाहिता की हत्या, पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतका के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। कासिमपुर खेड़ी गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतका के पिता ने पति समेत दो के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
दिल्ली के शाहदरा के रहने वाले शिवपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सपना की शादी दो साल पहले कासिमपुर खेड़ी गांव के सुमित के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज की मांग की जा रही थी। विरोध करने पर सपना को प्रताड़ित किया गया और बुधवार को फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। आरोप लगाया कि उनके पहुंचते ही ससुराल वाले भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका के पिता की तहरीर पर पति सुमित व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।