फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   murder khulasa.

नगर पंचायत चुनाव की रंजिश में की थी भाजपा नेता की हत्या

Tue, 25 Aug 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
murder khulasa.
नगर पंचायत चुनाव की रंजिश में की थी भाजपा नेता की हत्या
विज्ञापन

बागपत। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या नगर पंचायत छपरौली के चुनाव की रंजिश में की गई। पुलिस ने सोमवार दोपहर साजिशकर्ता पूर्व चेयरपर्सन के देवर और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य हत्यारोपियों में से दो को देर रात बाछौड़ मार्ग पर मुठभेड़ में दबोच लिया। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम है। दोनों के पैर में गोली लगी है। वहीं शासन के निर्देश पर जांच के लिए सीओ बड़ौत के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है।

सोमवार को एसपी अभिषेक सिंह ने पत्रकारों को बताया कि छपरौली पुलिस और एसओजी ने रठौड़ा नहर पुलिया से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला खोखर के देवर संजीव खोखर पुत्र सोहनपाल सिंह और बेटे श्रवण खोखर पुत्र रणधौल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि नगर पंचायत छपरौली के चुनाव में संजय खोखर के परिवार के लोग पिछले दो चुनाव से जीत रहे थे। चार साल पहले अभियुक्त संजीव खोखर का झगड़ा कसबे के ही सतीश मास्टर से हो गया था। तब संजय खोखर ने संजीव पर कानूनी कार्रवाई कराई थी। दोनों रंजिश की वजह से हत्या की गई। संजीव खोखर ने वारदात में अपने रिश्तेदार मुजफ्फरनगर के दुल्हैरा गांव निवासी सागर बालियान, छपरौली के सागर गोस्वामी व साहिल सलमानी को शामिल किया। संजय खोखर की हत्या में श्रवण खोखर, सागर गोस्वामी और सागर बालियान शामिल रहे। संजीव खोखर ने साजिश रची और साहिल सलमानी ने अभियुक्तों को आश्रय दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने सागर बालियान और सागर गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed