फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder In Baghpat: Unknown youth murdered by slitting his throat in a closed factory in Barka

Murder In Baghpat: बड़का में बंद फैक्ट्ररी में अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या, पहचान कराने में जुटी पुलिस

Sat, 02 Mar 2024 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Mar 2024 03:10 PM IST
सार

बागपत जनपद में कोतवाली क्षेत्र में बड़का में एक बंद फैक्टरी में युवक की ईंट से कुचलकर व गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शव की पहचान नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Murder In Baghpat: Unknown youth murdered by slitting his throat in a closed factory in Barka
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में कोतवाल क्षेत्र के बड़का गांव में रेलवे अंडरपास के पास बंद पड़ी फैक्टरी में अज्ञात युवक की गला रेतकर व ईंटों से पीटकर बेहरमी से हत्या कर दी। सूचना पर एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को शव के पास एक मोबाइल पड़ा मिला। फिलहाल पुलिस मोबाइल से मृतक युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बड़का गांव में रेलवे अंडर के पास उमेश की फैक्टरी है, जो काफी समय से बंद पड़ी हुई है। रोजाना की तरह शनिवार को तकरीबन 9:00 बजे उमेश फैक्टरी में स्थित मंदिर में पूजा करना पहुंचे और पूजा कर बड़ौत में एक निजी अस्पताल में दवाई लेने पहुंचे।
विज्ञापन

 

अस्पताल से दवाई लेकर जब उमेश गांव लौट रहा था, तो उमेश को फैक्टरी के बाहर बांधा गया तार हटा मिला। इस दौरान जब उमेश ने फैक्टरी के अंदर जाकर देखा तो एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। उमेश ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर को सीओ सविरत्न गौतम, इंस्पेक्टर संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। खोजबीन की गई तो शव के पास एक मोबाइल पड़ा मिला और मृतक की जेब से 1500 रुपए मिले। इस दौरान डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

वहीं सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी नरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस शव के पास पड़े मिले मोबाइल से युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed