फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder In Baghpat: Friend brutally murdered by man, body found after six days

Murder In Baghpat: दोस्त की बेरहमी से हत्या, छह दिन बाद मिला शव, वजह जानकर चाैंक जाएंगे

Tue, 03 Sep 2024 10:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Sep 2024 10:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन
Murder In Baghpat: Friend brutally murdered by man, body found after six days
घटनास्थल पर पुलिस व लोग, मृतक का फाइल फोटो दाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ाैत में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव बड़ाैत रेलवे स्टेशन गोदाम के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को अमित कुमार ने थाने में तहरीर दी कि उसकी गारमेंट्स की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी शहजाद पुत्र हबीब निवासी मोहल्ला शाैरगिरान कस्बा बड़ाैत काम खत्म होने के बाद दुकान से अपने घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीट-पीटकर हत्या: बागपत में अधेड़ को दी खाैफनाक माैत, बुरी तरह कुचला चेहरा, मकान में शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो सूरज पुत्र ब्रजपाल निवासी आजाद नगर कस्बा बड़ाैत का नाम सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का शव, मोबाइल, घड़ी व एक जोड़ी चप्पल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि वह मृतक शहजाद को पहले से जानता था। 29 अगस्त को वह रात्रि नाै बजे वह शहजाद से रेलवे स्टेशन के बाहर तिराहे पर मिला और फिर दोनों पुराने रेलवे माल गोदाम की ओर कच्चे रास्ते पर किनारे पड़े रेलवे के गार्डरों पर बैठ गए।  

दोस्त की जेब से रुपये निकालना शहजाद का पड़ा महंगा
शहजाद ने इसी दाैरान सूरज की जेब से कुछ रुपये निकाल लिए। सूरज ने रुपये वापस मांगे तो उसने नहीं दिए। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।

आरोपी सूरज ने गुस्से में आकर शहजाद का सिर पास ही पड़े गार्डर पर पटक दिया। इससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई। इसके बाद सूरज ने शव को गार्डर और झाड़ियों के बीच छिपा दिया। सूरज ने शहजाद के मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया और अपने साथ लेकर घर चला गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed