फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   murder case open

दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए की थी उसकी मां की हत्या

Fri, 13 Dec 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
murder case open
दोस्त की मौत का बदला लेने के लिए की थी उसकी मां की हत्या
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत के शताब्दी नगर में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के कर्मचारी की पत्नी सुदेश की हत्या और उसके मौसेरे भाई पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। दोनों आरोपी सुदेश के पुत्र नीशू के दोस्त हैं। एक दिसंबर को गोली लगने से नीशू मौत हो गई थी। नीशू की मौत की जिम्मेदार उसकी मां सुदेश और संजीव को मानते हुए ही दोनों आरोपियों ने हमला किया था।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि एएसपी अनिल कुमार सिंह और सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस ने बड़ौत के पीएन शर्मा पार्क से आरोपी राज प्रताप पुत्र राजपाल निवासी बिनौली अड्डा, बड़ौत और वासू पुत्र सत्यवीर निवासी आवास विकास कॉलोनी बड़ौत को गिरफ्तार किया है। राज प्रताप की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस कोताना रोड स्थित ईख के खेत से बरामद किया है। एसपी ने दावा किया कि आरोपियों के दोस्त नीशू को संदिग्ध हालात में 30 नवंबर को गोली लग गई थी। एक दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों के अनुसार मौत से पहले नीशू ने उन्हें बताया था कि उसकी मां सुदेश और उनके घर पर रहने वाले रिश्ते के मामा मलकपुर गांव निवासी संजीव से कार्यों से वह परेशान है। वह उन दोनों का विरोध करता है। इस कारण उसकी जान को खतरा है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के मुताबिक नीशू की मौत के बाद लव और राज प्रताप को विश्वास हो गया कि नीशू की हत्या उसकी मां सुदेश और संजीव ने ही की है। नीशू की मौत का बदला लेने के लिए ही दोनों ने अपने साथी वासू के साथ मिलकर सुदेश और संजीव पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन

यह थी घटना
बड़ौत के शताब्दी नगर में पांच दिसंबर की रात दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) कर्मचारी ऋषिपाल के घर में घुसकर उसकी पत्नी सुदेश (45) और उसके मौसेरे भाई संजीव (37) निवासी मलकरपुर को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी थी। सुदेश की मौत हो गई थी। मृतका के जेठ धर्मवीर सिंह ने लव पुत्र अनिल निवासी मोहल्ला शिवपुरी बड़ौत और एक अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी के मुताबिक पुलिस की जांच में राज प्रताप और वासू पुत्र सत्यवीर निवासी आवास विकास कालौनी बड़ौत का नाम भी सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे आरोपी की तलाश, नीशू की मौत की होगी जांच
पुलिस महिला सुदेश हत्याकांड के तीसरे आरोपी लव की तलाश कर रही है। एसपी का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब पुलिस नीशू की गोली लगने से हुई मौत के मामले की भी जांच तेजी से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed