फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipality removed encroachment from vegetable market

सब्जी मंडी से नगरपालिका ने हटवाया अतिक्रमण

Wed, 23 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Municipality removed encroachment from vegetable market
बड़ौत की सब्जी मण्ड़ी में लगे अतिक्रमण को हटाते दुकानदार। - फोटो : BARAUT
गेट व जमीन पर सब्जी विक्रय न करने की दी हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अमर उजाला में सोमवार को प्रकाशित खबर ‘सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं से खरीदार हो रहे परेशान’ का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को नगरपालिका और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही सब्जी विक्रेताओं को गेट और जमीन पर सब्जियां न रखने की हिदायत दी।

कई माह से सब्जी मंडी में विक्रेता गेट और जमीन पर बैठकर सब्जी विक्रय कर रहे थे। इस कारण सब्जियां खरीदने के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत तहसील और पालिका प्रशासन से की थी। अमर उजाला ने भी सोमवार को इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मंगलवार को सब्जी मंडी में पालिका और पुलिस प्रशासन के संयुक्त नेतृत्व में सब्जी मंडी के अंदर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सब्जी विक्रेताओं को हिदायत दी कि गेट और जमीन पर सब्जियों की ठोकरियां न रखे। इससे लोगों को दिक्क्तें होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed