फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipal clerk was punished for the second time

Baghpat News: नगरपालिका के लिपिक पर दूसरी बार गिरी गाज

Sat, 16 Sep 2023 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal clerk was punished for the second time
-पद का दुरुपयोग कर हेराफेरी करने की शिकायत पर फिर हुए निलबिंत
विज्ञापन

-शिकायत की जांच कराकर चेयरपर्सन ने की कार्रवाई
बड़ौत। नगर पालिका के लिपिक पर शनिवार को एक बार फिर गाज गिर गई। उन्हें पद का दुरुपयोग कर टैक्स विभाग मेंं हेराफेरी करने के मामले में शिकायत पर निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई नगरपालिका चेयरपर्सन ने की है।

नगरपालिका के टैक्स विभाग में संजय शर्मा लिपिक के पद पर कार्यरत थे। दो माह पूर्व उन्हें राष्ट्रीय ध्वज का रखरखाव न करने सहित अन्य लापरवाही पर निंलबित किया गया था। बाद में बहाल कर दिया गया। उन्हें बहाल हुए अभी कुछ दिन हुए थे कि एक महिला सुशील शर्मा ने लिपिक संजय पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए संपत्ति गलत व्यक्ति के नाम पर चढ़ाने की शिकायत की। आरोप लगाया था कि लिपिक संजय शर्मा ने सक्षम अधिकारी को जानकारी दिए बिना टैक्स में हेरा फेरी की। नियम विरुद्ध कार्य किए जाने की शिकायत मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष बबीता तोमर ने प्रकरण की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद चेयरपर्सन बबीता तोमर ने लिपिक के विरुद्ध कार्रवाई कर उसे निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उक्त लिपिक को जलकल विभाग से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed