फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipal board meeting was proposed to remove EO, baghpat

पालिका बोर्ड की बैठक में ईओ को हटाने का प्रस्ताव हुआ पास

Tue, 01 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 01 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
Municipal board meeting was proposed to remove EO, baghpat
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में कार्यकारी अधिशासी अधिकारी योगेश प्रकाश गुप्ता को हटाने का प्रस्ताव पास कर दिया। उन पर एजेंडा भेजे जाने एवं बैठक की तारीख दिए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं होने, शहर की सफाई, अतिक्रमण एवं अन्य अव्यवस्थाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


साथ ही पूर्व ईओ सुनील कुमार के बेटे सिद्धार्थ सिंह का ठेका लाइसेंस निरस्त   किए जाने का भी प्रस्ताव पास किया गया है। सोमवार को नगर पालिका सभागार में 24 सभासदों की उपस्थिति में हुई बोर्ड बैठक में अधिशासी अभियंता योगेश प्रकाश गुप्ता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


सभासदों ने आरोप लगाया कि ईओ ने ही एजेंडा जारी किया। कई बार तारीख हटाने के बाद 30 नवंबर की तारीख ईओ द्वारा स्वयं ही तय की गई। फिर भी बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे। पूरा शहर समस्याओं से घिरा हुआ है। ईओ ने एक बार भी शहर में घूमकर समस्याओं की जानकारी नहीं की और न ही निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन की संस्तुति पर पूरे बोर्ड ने एकमत से ईओ को हटाने का प्रस्ताव पास कर दिया। बोर्ड के प्रस्ताव को शीघ्र ही डीएम को भी भेज दिया जाएगा। उनके स्थान पर कर अधिकारी विपिन उपाध्याय को प्रशासनिक प्रभार सौंपने का प्रस्ताव पास कर दिया।


बोर्ड बैठक में पूर्व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह पर मानक के अनुरूप निर्माण न कराए जाने पर ठेकेदारी का लाइसेंस निरस्त किए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में सभासद संजय रुहेला, भुरु सभासद, राजीव कौशिक, बोबी यादव, शफीक सलमानी, बब्बू सिद्दीकी, साक्षी, अहसान, अकरम, इरशाद, कुसुम शर्मा, मसूमन, नरेंद्र राणा, राशिद, सुशील चौहान, संतोष, सुशील, महेश शर्मा मौजूद रहे।

इस मामले में ईओ योगेश प्रकाश गुप्ता का कहना है कि उनकी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। जिस कारण वह बोर्ड बैठक में उपस्थित नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed