फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mumbai Police raid in case of stealing diamonds worth 1.5 crores

डेढ़ करोड़ के हीरे चोरी करने के मामले में मुंबई पुलिस की दबिश

Sun, 01 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police raid in case of stealing diamonds worth 1.5 crores
बागपत के बड़ौत कोतवाली में मुंबई पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व्यापारी। - फोटो : BARAUT
सराफा बाजार से एक व्यापारी को अपने साथ ले गई मुंबई पुलिस, दो हुए फरार
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हुई थी चोरी, बिहार के आरोपी सराफा व्यापारी को साथ लाई थी मुंबई पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। मुंबई में वर्ष 2019 में हीरा कारोबारी के यहां से डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के हीरे चोरी करने के मामले मेें शनिवार की देर शाम मुंबई पुलिस ने बड़ौत नगर में सराफा बाजार में छापा मारा। टीम ने एक व्यापारी को हिरासत में ले लिया, जबकि दो फरार हो गए। पूछताछ के बाद रविवार को मुुंबई पुलिस पकड़े गए आरोपी को अपने साथ ले गई। एक टीम फरार व्यापारियों को पकड़ने के लिए यहीं रुक गई।
दरअसल, मामला डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के हीरों से जुड़ा है। यह चोरी 2019 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुई बताई गई है। चोरी के इन हीरों की खरीद फरोख्त जनपद बागपत के बड़ौत में हुई। इसी सिलसिले में मुंबई पुलिस ने शनिवार को बड़ौत नगर के सराफा बाजार में छापा मारा और एक व्यापारी को धर दबोच लिया, जबकि दो व्यापारी फरार हो गए। मुंबई पुलिस अपने साथ बिहार के एक आरोपी सराफा व्यापारी रविंद्र को भी साथ लिए हुए थी। आरोपी रविंद्र ने ही नगर के व्यापारी की पहचान की। मुंबई पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर रूपमते ने बताया कि बड़ौत के तीन सराफा व्यापारी इस पूरे प्रकरण में शामिल हैं। बड़ौत से एक आरोपी संजय जैन उर्फ टाटली को हिरासत में लिया गया है जबकि दो अन्य व्यापारी हो गए है। आरोपी संजय को रविवार को मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। सीओ ने बताया कि मुंबई पुलिस चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई है।
विज्ञापन

पानीपत में हुई थी डील
मुंबई पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर रूपमते ने बताया कि कस्टडी रिमांड में लिए गए बिहार के आरोपी व्यापारी रविंद्र ने इस चोरी को लेकर कई खुलासे किए है। उनके मुताबिक बड़ौत के व्यापारी ने ही पानीपत में हीरो की खरीद की डील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी को छुड़ाने के लिए लगा रहा जमावड़ा
मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए बड़ौत के व्यापारी संजय जैन उर्फ टाटली को छुड़ाने के लिए कोतवाली में कई लोगों का जमावड़ा लगा रहा। नगर पालिका पालिका चेयरमैन अमित राणा और अन्य व्यापारियों ने कोतवाली में पहुंच कर अपना पक्ष रखा। पालिका चेयरमैन ने बताया कि मुंबई पुलिस ने एक ना सुनी और व्यापारी को पकड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed