फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mukesh won election, Rinku winner on website

चुनाव जीती मुकेश, वेबसाइट पर रिंकू विजेता

Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mukesh won election, Rinku winner on website
बागपत। चुनाव जीतने वाली क्षेत्र पंचायत सदस्य को राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर हारा हुआ दर्शा दिया है। इसे लेकर जीतने वाला पक्ष खेकड़ा ब्लॉक के आरओ से मिला। जिसके बाद यह भूल सुधार ली गई।
विज्ञापन

खेकड़ा ब्लॉक के निरोजपुर ऐम्मा गांव में बीडीसी पद का 22 वां वार्ड है। जिसमें निरोजपुर ऐम्मा व मुबारिकपुर गांव की वोटिंग होती है। इसमें पांच प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। मतगणना के बाद मुबारिकपुर गांव की महिला मुकेश को विजेयी घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया। बताया कि मुकेश को 337 मत मिले हैं। विजेता महिला मुकेश ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वेबसाइट पर उसे हारा हुआ दर्शाया गया है। तीसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी रिंकू को जीता हुआ घोषित कर रखा है। उन्होंने आरओ संदीप पाल से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भूलवश ऐसा हो गया है। वेबसाइट पर मुकेश को जीता हुआ घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed