{"_id":"691b0bfc8abfb626df0259fc","slug":"mps-call-for-making-sports-competition-a-successmps-call-for-making-sports-competition-a-success-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-142000-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सांसद खेल स्पर्धा को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सांसद खेल स्पर्धा को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन
-जनता वैदिक काॅलेज में 19 से 21 नवंबर तक होगा आयोजन, सांसद ने बैठक में सभी कोच को साैंपी जिम्मेदारी
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज के सभागार में सोमवार को बैठक हुई, जिसमें सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने कॉलेज में 19 से 21 नवंबर तक होने वाले सांसद खेल स्पर्धा-2025 को सफल बनाने का आह्वान किया।
वहां सांसद ने पहले खेल मैदान का निरीक्षण किया। नगरपालिका ईओ मनोज रस्तोगी और ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता सीताराम समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को खिलाड़ियों के लिए मैदान पर साफ-सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके बाद हुई बैठक में सांसद ने कहा कि तीन दिवसीय स्पर्धा में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन और शूटिंग समेत अन्य खेल कराए जाएंगे। उन्होंने बैठक में मौजूद कोच व अन्य प्रशिक्षकों को खेल भावना के साथ इसको बेहतर कराने की अपील की। इस मौके पर सीओ विजय कुमार, प्राचार्य डाॅ. वीरेन्द्र सिंह, कोच धर्मेंद्र खोखर, अमन आदि मौजूद रहे।