फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP sent a letter to the sugarcane minister to increase the capacity of Baghpat Sugar Mill

बागपत शुगर मिल की क्षमता बढ़ाने के लिए सांसद ने गन्ना मंत्री को पत्र भेजा

Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
MP sent a letter to the sugarcane minister to increase the capacity of Baghpat Sugar Mill
शुगर मिल की क्षमता नहीं बढ़ाए जाने से किसानों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को पत्र भेजकर बागपत शुगर मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि मिल की क्षमता कम होने के कारण किसानों के गन्ने की पेराई समय पर नहीं हो पाती है, जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान कराने के लिए मिल की पेराई क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए।

उन्होंनेे गन्ना मंत्री को भेजे पत्र में बताया कि बागपत चीनी मिल की स्थापना 1958 में हुई थी, जो काफी जर्जर हो चुकी है। मिल की एक दिन पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल है। मिल पुरानी होने के कारण चीनी मिल की टीन शेड के साथ मशीनें भी जर्जर हो चुकी है। इससे मिल से जुडे़ लगभग 26 हजार किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले काफी समय से मिल की क्षमता वृद्धि कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण से किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए मिल की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed