फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP Satyapal met CM Yogi, demanding payment from sugar mills

सीएम योगी से मिले सांसद सत्यपाल, चीनी मिलों से भुगतान कराने की मांग

Sat, 21 Nov 2020 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
MP Satyapal met CM Yogi, demanding payment from sugar mills
मुख्यमंत्री से बागपत जनपद की समस्या से अवगत कराते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
बागपत में बस अड्डे की मांग रखी, चिरचिटा में हिंडन नदी पर बनवाया जाए पुल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मलकपुर, मोदीनगर और किनौनी चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराए जाने की मांग रखी। साथ ही कासिमपुर खेड़ी तक मेट्रो और रैपिड ट्रेन चलवाने की भी मांग की।
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ में मुलाकात के दौरान लोकसभा क्षेत्र के मुद्दों को रखा गया है। जिला मुख्यालय पर बस अड्डे का निर्माण, बागपत शुगर मिल के विस्तारीकरण, दिल्ली -मेरठ हाइवे पर भोजपुर ब्लॉक, मोदीनगर विधानसभा के किसानों को भी अन्य क्षेत्र के अनुसार समान अनुपात में मुआवजा, चिरचिटा में हिंडन नदी पर पुल की मांग रखी गई। इसके अलावा दिल्ली से कासिमपुर खेड़ी तक रैपिड रेल या मेट्रो चलाई जाने की मंाग रखी गई। अमूल दूध के प्लांट का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, प्रस्तावित सड़कों का त्वरित आर्थिक विकास योजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में नवनिर्माण, पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण जल्द ही कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित समस्त स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कराया जाए, अंतर राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज की स्थापना जल्द ही कराई जाए, मीतली में मेडिकल कॉलेज को जल्द ही बनवाया जाए और छपरौली विधानसभा क्षेत्र में एक राजकीय महिला कॉलेज बनवाया जाना चाहिए। सीएम ने भरोसा दिया कि जल्द ही भुगतान कराया जाएगा और अन्य कार्यों को भी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed