फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP raised questions on the construction of NH 709B and 334B

नेशनल हाईवे 709 बी व 334 बी के निर्माण पर सांसद ने सवाल उठाए

Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
MP raised questions on the construction of NH 709B and 334B
बागपत-मेरठ रोड हाईवे स्थित मीतली-डोला के बीच हुआ गड्ढा। - फोटो : BAGHPAT
एनएच 709 बी व 334 बी के निर्माण पर सांसद ने उठाए सवाल
विज्ञापन

निर्माण पूरा भी नहीं हुआ और मेरठ से बागपत तक कई जगह उखड़ा मार्ग
सांसद सत्यपाल सिंह ने एनएचएआई के कार्यकारी अध्यक्ष को पत्र भेजकर जांच करने को कहा
सिसाना, बड़ौत, बावली में पानी भरने से ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे 709बी व 334बी के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस कारण नेशनल हाईवे की सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही उखड़ने लगी है। मेरठ से बागपत तक अधिकतर जगह नेशनल हाईवे 334बी उखड़ गया है तो नेशनल हाईवे 709बी भी टूटने के साथ सिसाना, बड़ौत, बावली में हल्की बारिश होते ही पानी भर जाता है। इसको देखते हुए सांसद सत्यपाल सिंह ने नेशनल हाईवे के निर्माण पर सवाल उठाया है और एनएचएआई के कार्यकारी अध्यक्ष को पत्र भेजकर जांच कराने के साथ ही हाईवे ठीक कराने के लिए कहा है।

नेशनल हाईवे 709बी का दिल्ली से यमुनोत्री तक निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने से पहले ही नेशनल हाईवे उखड़ना शुरू हो गया है। इसके साथ ही बारिश होने पर सिसाना, बड़ौत व बावली में नेशनल हाईवे तालाब बन जाता है, जहां से निकलने में वाहन चालकों को परेशानी होती है। इस तरह ही नेशनल हाईवे 334बी का निर्माण चल रहा है। इसका भी निर्माण अभी तक पूरा नहीं होने के बावजूद मेरठ से बागपत तक यह कई जगह से उखड़ गया है। नेशनल हाईवे पर चलना वाहन चालकों के लिए खतरनाक है और इस पर हादसा होने का डर है। इसको देखते हुए ही सांसद सत्यपाल सिंह ने दोनों नेशनल हाईवे के निर्माण पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने एनएचएआई के कार्यकारी अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि नेशनल हाईवे निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए कंपनी घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर रही है। सांसद ने इनकी जांच कराकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed