{"_id":"6137acbe8ebc3e61d82f7809","slug":"mother-was-begging-for-five-children-baghpat-news-mrt5552186121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बच्चों से भीख मंगवा रही थी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बच्चों से भीख मंगवा रही थी मां
विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से बच्चों को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडब्ल्यूसी की सदस्यों ने पकड़ा, परिजनों को बुलाकर लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब नहीं होने के बावजूद एक ही परिवार के पांच बच्चों से उनकी मां राष्ट्र वंदना चौक के पास भीख मंगवा रही थी। सीडब्ल्यूसी की सदस्य सरिता चौधरी और रेखा चौहान ने बच्चों को पकड़ लिया और उनके परिजनों को बुलाकर खूब फटकार लगाई। भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की हिदायत देकर बच्चे उनको सौंप दिए।
सीडब्ल्यूसी की सदस्य सरिता चौधरी व रेखा चौहान को जानकारी मिली थी कि बागपत में राष्ट्र वंदना चौक के पास कुछ बच्चे भीख मांगते है। मंगलवार को दोनों ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम के साथ नगर में अभियान चलाया तो उनको भीख मांगते हुए पांच बच्चे मिले। बच्चों ने बताया कि वे सभी एक ही परिवार के है। उनकी मां ही उनसे भीख मंगवाती है। बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी इतनी खराब नहीं थी कि उनको खाना नहीं मिल सके। उनके पिता और चाचा मजदूरी करते है तो वह बाहर से सामान लाकर भी बेचते है। बच्चों का मेडिकल कराने के बाद परिजनों को बुलाया गया और उनको जमकर फटकार लगाई गई। सीडब्ल्यूसी की सदस्य सरिता चौधरी ने बताया कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा गया है। परिजनों को चेतावनी दी गई है कि अगर उनसे दोबारा भीख मंगवाई तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।