फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monitoring committee will work under the leadership of Pradhan

प्रवासी लोगों पर नजर रखें, गलियों में कराएं सफाई: बीडीओ

Tue, 11 May 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committee will work under the leadership of Pradhan
प्रवासी लोगों पर नजर रखें, गलियों में कराएं सफाई: बीडीओ
विज्ञापन

बड़ौत। खंड विकास अधिकारी ने मंगलवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की ऑनलाइन बैठक ली। इसमें कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए निगरानी समिति को प्रवासियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गलियों को भी सैनिटाइज कराने के लिए कहा गया।
बीडीओ राहुल वर्मा ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए कि गांव मे बाहर से आने वाले प्रवासियों पर नजर रखें, उन्हें पहले दस दिन क्वारंटीन करें। यदि घर पर व्यवस्था हो तो ठीक, नहीं तो गांव के स्कूल में 72 घंटे बहुत ही देखभाल के लिए जरूरी हैं। यदि किसी को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हैं तो तुरंत सूचना देकर नजदीकी सीएचसी में पहुंचा दें। गांव की निगरानी समिति प्रधान के नेतृत्व में काम करेगी। निगरानी समिति में सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा, समूह की महिलाओं को रखा गया है। प्रधानी के चुनाव में साथ देने वाले और साथ न देने वाले किसी को भी गले न लगाएं। कहा कि सफाई कर्मचारियों से गांव की सभी गलियां साफ कराकर उनको सैनेटाइज कराएं। इस दौरान एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने भी ग्राम प्रधानों को गांव में सैनिटाइज व मास्क वितरण के लिए कहा।
विज्ञापन

अलावलपुर व जागोस में किया गया सैनिटाइज
फोटो संख्या 9.
बड़ौत। जागोस व अलावलपुर गांव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने सैनिटाइज कराया और लोगों से बिना वजह घर से बाहर न निकलने की अपील की। अलावलपुर गांव में नव निर्वाचित प्रधान मांगेराम व जागोस में निशा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed