फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Moksha Kalyanak Mahotsav of Lord Shreyansh Nath celebrated with pomp

Baghpat News: श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया

Wed, 30 Aug 2023 07:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 30 Aug 2023 07:08 PM IST
विज्ञापन
Moksha Kalyanak Mahotsav of Lord Shreyansh Nath celebrated with pomp
- श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

फोटो संख्या 11
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में बुधवार को नगर में श्रेयांश नाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जैन श्रद्धालुओं ने श्रेयांस नाथ भगवान की पूजन की और भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया।
इससे पूर्व रक्षाबंधन पर जैन श्रद्धालुओं में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ को आहार देने के लिए होड़ लगी रही। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज को आहार देने का सौभाग्य मोहित जैन रामबाग कॉलोनी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर ऋषभ सभागार में दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा आयोजित धर्म सभा में मंगल प्रवचन देते हुए आचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने कहा कि आज के दिन मुनि विष्णु कुमार ने अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियों का उपसर्ग दूर किया था।
विज्ञापन

राजा बली ने जिस स्थान पर मुनि संघ ठहरा था, वहां चारों और कांटेदार बागड़ बंधवा कर उसे नरमेध यज्ञ का नाम दे, उसमें हड्डी, मांस आदि डालकर यज्ञ किया। इससे मुनियों को दुगंध से परेशानी हुई। इस विपत्ति से नगरवासियों ने भी अन्न जल त्याग दिया। जब विष्नुकुमार मुनि को इस उपसर्ग का पता चला, तो वे राजा बलि के पास पहुंचे और उससे 3 पग जमीन मांगी और एक पग में सुमेरु पर्वत और दूसरे पग में माणुशोत्तर पर्वत माप दिया, तीसरा पग जब बलि पर रखने लगे तो उसने क्षमा मांगी और मुनियों के उपसर्ग को दूर कर दिया। सभी श्रावकों ने मुनियों की सेवा की और उन्हें आहार कराने के बाद खाना खाया। सभा का संचालन पंडित श्रेयांस जैन ने किया। सभा में दिनेश जैन, राकेश जैन, वरदान जैन, हर्षित जैन, संजय जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed