फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Moksha Kalyanak Festival was celebrated with great pomp

मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Moksha Kalyanak Festival was celebrated with great pomp
बड़ौत (बागपत)। मज्जिनेंद्र जिन बिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतिम दिन मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम पंडित हंसमुख शास्त्री के दिशा निर्देशन में सौधर्म इंद्र द्वारा श्रीजी का अभिषेक और मोक्ष कल्याणक पूजा की गई। इसके बाद भगवान के मोक्ष जाने का मनोहारी चित्रण किया गया। भगवान मुनि सुव्रतनाथ जगह-जगह विहार किया, धर्म उपदेश दिया। मनुष्यों को धर्म के मार्ग पर लगाकर उनका कल्याण किया। मुनि सुव्रतनाथ ने जगह-जगह विहार करते हुए सम्मेदशिखर जी के निर्जरा कूट पर आकर एक माह तक अंतिम ध्यान लगाया और वही से मोक्ष में चले गए। सौधर्म इंद्र और अन्य देवों ने अपने आश्चर्य व्यक्त किए। इसके बाद अग्नि देवों द्वारा भगवान का नख शिख अंतिम संस्कार किया गया। कार्यक्रम में अग्निदेव बनने का सौभाग्य धनपाल जैन और सुधांशु जैन के परिवार को मिला। इस दौरान अनिल, कमल, आनंद, अमित, पवन, वीरेंद्र पिंटी, अतुल, धनेंद्र, गौरव, अजय, सिद्धार्थ, कृष्णा, अंजलि, निकिता, मोनिका, अंजू, दीप, सुमन सहित पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, शामली, मेरठ, बागपत से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed