{"_id":"5d9b95088ebc3e93ab3b8a78","slug":"mobile-ki-dukan-mein-chori-ka-khulasa-baghpat-news-mrt4472113183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
दोघट (बागपत)। पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर पुसार गांव में दो सप्ताह पहले हुई मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना का खुलासा किया। इससे चोरी का सामान, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में तीन चोर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
पुसार बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान में दो सप्ताह पहले चोरी की घटना हुई थी। चोर दुकान से मोबाइल, चार्जर, लीड, लैपटॉप, मशीन समेत तीन लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर ले गए थे। दुकान मालिक अमित निवासी पुसार ने चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ रमेश सिंह सिधू ने बताया कि रविवार शाम बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर आदमपुर चौराहे के पास चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेरकर एक युवक को पकड़ लिया जबकि तीन फरार हो गए। पकड़ा गया मीरू उर्फ आमिर पुसार गांव का रहने वाला है। उसने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान, 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए। फरार हुए उसके साथ जादू उर्फ कर्ण, सुमित व अमरदीप की तलाश में पुलिस जुटी है।
------------
सराफ की दुकान में जेवरात चोरी
दोघट/दाहा। कस्बा दोघट निवासी गौरव वर्मा की पुसार में सराफ की दुकान है। उसने बताया कि रविवार शाम छह बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सोमवार की सुबह उसकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान में रखे सोने और चांदी के जेवरात चोरी हो गए। चोरी के सामान की कीमत करीब एक लाख बताई गई है। एसओ रमेश सिंह सिंधू का कहना है कि जांच कराई जा रही है।