{"_id":"dfeea5e1fd10949b8dbdbbe29ddb1df7","slug":"mla-s-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में विधायक का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में विधायक का हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में कागजों में जोहड़ और कब्रिस्तान, लेकिन मौके अवैध निर्माण होने का आरोप लगाते हुए बड़ौत के लोगों ने विधायक लोकेश दीक्षित के नेतृत्व में जमकर हंगामा किया। उन्होंने अधिकारियों पर मिलीभगत करने का आरोप लगाया। भूमि पर पुलिस एवं पीएसी तैनात करने की मांग की।
शनिवार को बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित लोगों को साथ कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। विधायक लोकेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि 70 बीघा जोहड़, कब्रिस्तान एवं माता के थान की भूमि पर अधिकारियों से मिलीभगत करके अतिक्रमण करा दिया गया है। पूरी की पूरी कॉलोनी ही बसा दी गई।
अब मात्र 14 बीघा जोहड़, कब्रिस्तान और माता के थान के नाम से भूमि रह गई है, उसे भी रात में कब्जा किया जा रहा है। रात के दस बजे से सुबह चार बजे तक निर्माण कराया जा रहा है। सभी अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने मामले को सदन में उठाया और नियम-51 के तहत जोहड़ की भूमि के बारे में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री शिवपाल यादव से पूछा।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि शिवपाल यादव द्वारा जनपद के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। एडीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि मौके पर जोहड़ भी है और कब्रिस्तान भी है, जबकि मौके पर अब कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस भूमि पर निर्माण नहीं रोका गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
कहना है िक सरकारी जमीनों पर चल रहे कब्जे के खेल को बंद कराकर ही दम लेंगे। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी का कहना है कि जोहड़ और कब्रिस्तान का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। इस पर काम पहले ही रुकवाया जा चुका है। फिलहाल उन्होंने मौके पर पुलिस तैनात कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा है।