फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mission Shakti campaign will start from today

आज से शुरू होगा मिशन शक्ति अभियान

Sat, 17 Oct 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mission Shakti campaign will start from today
180 दिन तक बालिकाओं व महिलाओं को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। महिलाओं और बालिकाओं को स्वावलंबन तथा सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 180 दिन तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में 17 से 25 अक्तूबर तक विभागों की ओर से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि अभियान में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, महिला व बाल अपराध के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा अभियान में लैंगिक आधारिक संवेदीकरण, साक्षात्कार, प्रशिक्षण, दुर्गा पूजा, थानों पर कार्यक्रम तथा ग्रामीण स्तर पर जागरूकता उत्पन्न करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। स्थानीय स्तर पर सामाजिक संगठन, महिला संगठन, जागरूक समाज समिति का गठन कर रोल मॉडल का चयन किया जाएगा। अभियान के दौरान ऐसी 100 रोल मॉडल का चयन किया जाएगा जिन्होंने महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या रोकने, उद्यमिता शिक्षा, महिला अपराध रोकने में रोल मॉडल बनी है। उन्होंने प्रत्येक विभाग की अलग कार्ययोजना बनाने, प्रत्येक विभाग में एक नोडल अधिकारी नामित करने, नवरात्र में लघु फिल्मों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed