{"_id":"621b09e45c8ddd42e3155b24","slug":"mission-indradhanush-survey-starts-mission-indradhanush-will-start-from-march-7-special-campaign-will-be-run-on-brick-kilns","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे शुरू : सात मार्च से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष, ईंट भट्ठों पर चलाया जाएगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे शुरू : सात मार्च से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष, ईंट भट्ठों पर चलाया जाएगा विशेष अभियान
Sun, 27 Feb 2022 10:49 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:49 AM IST
सार
महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जिले में सात मार्च से मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत की जाएगी। टीकाकरण के लिए टीमें गठित कर सर्वे अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन में नियमित टीकाकरण के छूटे महिला और बच्चों के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित कर घर-घर जाकर महिलाओं और बच्चों का डाटा तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग की ओर से ईंट भट्ठों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण कराने की योजना तैयार की गई है। इसके उपरांत मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत टीकाकरण से छूटे बच्चे और महिलाओं का सप्ताह में दो दिन टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए जिले में सात मार्च से मिशन इंद्रधनुष की शुरूआत की जाएगी। टीकाकरण के लिए टीमें गठित कर सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। तीन चरणों में चलने वाले अभियान में पहले चरण में सात मार्च से, दूसरे चरण में चार अप्रैल, तीसरे चरण में दो मई से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए भट्ठों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि सात मार्च से चलने वाले टीकाकरण अभियान के सर्वे कराया जा रहा है। जिले में दो सदस्यीय नौ सौ टीम बनाकर सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
उधर, खेकड़ा नगर क्षेत्र में सात मार्च से स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। सीएचसी पर एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि ऐसे बच्चे जो रूटीन टीकाकरण से वंचित हैं उन्हें खोजकर वैक्सीन लगाई जाएगी। जिनकी आयु दो वर्ष से कम है उनको टीका लगाया जाएगा।
बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं को भी चिह्नित कर टिटनेस का टीका लगाया जाएगा। प्रशिक्षण में बीपीएम रूपेंद्र शर्मा, डब्ल्यूएचओ से रामकुमार, विपिन कुमार, सचिन शर्मा आदि शामिल रहे।
इन बीमारी से बचाव के लगेंगे टीके
अभियान अंतर्गत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को तपेदिक, पोलियो, हेपेटाइटस बी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस और खसरा और गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया जाएगा।