फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mission Election: CM Yogi heats up the Jatland, says- run the tap, bloom lotus Kamal

Mission Election: जाटलैंड में गर्माहट पैदा कर गए सीएम योगी, बोले-नल चलाओ, कमल खिलाओ!

Sat, 06 Apr 2024 11:14 AM IST
Dimple Sirohi अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत
अंकित चौहान, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Apr 2024 11:14 AM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जाटलैंड में सियासी सरगर्मी और बढ़ा गए। उन्होंने मंच से विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब सीमाएं व बेटियां सुरक्षित है तो व्यापारी भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वह बागपत के गेटवे स्कूल के मैदान पर विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Mission Election: CM Yogi heats up the Jatland, says- run the tap, bloom  lotus Kamal
बागपत में सीएम योगी मंच से बोलते हुए। - फोटो : X

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जाटलैंड में पूरी गर्माहट पैदा कर गए। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के सहारे भावनात्मक रूप से किसानों को जोड़ा तो महाभारत काल से बागपत का संबंध स्थापित किया। विकास के मुद्दे पर सभी को एकजुट किया। रालोद-भाजपा कार्यकर्ताओं को एक साथ घर-घर जाने के लिए आह्वान भी किया। नल चलाओ, कमल खिलाओ के नारे के साथ चुनाव लडऩे की बात कह गए।

विज्ञापन


भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद रालोद ने अपनी पुश्तैनी सीट बागपत को लिया। क्योंकि इस सीट से पहले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह सांसद रहे। उनके बाद जयंत सिंह के पिता चौधरी अजित सिंह ने विरासत संभाली। इसलिए ही भाजपा से गठबंधन में बागपत व बिजनौर सीट को लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह व अजित सिंह की कर्मभूमि पर सीएम योगी आदित्यनाथ व रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एक साथ नजर आए। जहां से उन्होंने हर वर्ग के वोटरों को साधने का काम किया तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत की धरती से रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं में गर्माहट पैदा कर दी। सीएम योगी ने पहले भावनात्मक रूप से नब्ज टटोलते हुए कहा कि वह चरण सिंह की धरती पर आकर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। चरण सिंह को भारत रत्न मिला तो उनको नमन है और पीएम नरेंद्र मोदी का भारत रत्न देने पर आभार।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mission Election: CM Yogi heats up the Jatland, says- run the tap, bloom  lotus Kamal
गभाना की जनसभा में मंचासीन सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद
बागपत पांडवों के पांच गांवों में एक
उन चौधरी चरण सिंह की धरती पर कुछ करने का अवसर मिल रहा है तो वह बागपत के लिए प्राथमिकता पर कार्य कराते हैं। सीएम योगी ने महाभारत से बागपत को जोड़ते हुए तल्ख अंदाज में कहा कि यह बागपत उन पांच गांवों में एक है, जिसको पांडवो ने मांगा था। इस धरती पर अन्याय व अत्याचार करने वाले दुर्योधन को हैसियत दिखाई। अब इस तरह ही पहले अन्याय व अत्याचार करने वालों को इस बार भी हैसियत दिखानी है।

Mission Election: CM Yogi heats up the Jatland, says- run the tap, bloom  lotus Kamal
सतीश गौतम से टेंट के बारे में बात करते सीएम योगी - फोटो : संवाद

मोदी का प्रतिनिधि बनकर जाओ और नल चलाओ, कमल खिलाओ
भाजपा व रालोद के बीच भले ही केंद्रीय स्तर पर गठबंधन हो गया था। मगर स्थानीय स्तर पर नेताओं के दिल नहीं मिल रहे थे। यह किसी से छुपा भी नहीं था यहां कई बार खुलकर इस तरह की बात सामने आ चुकी थी। जहां संयुक्त बैठक में रालोद की महिला जिलाध्यक्ष ने मोदी व योगी की जय बोलने से इन्कार कर दिया था और हंगामा होने पर उसे पार्टी से निकालना पड़ा था।

वहीं दूसरे संयुक्त बैठक में भाजपा वालों ने रालोद नेताओं पर सम्मान नहीं देने का आरोप लगाते हुए इसका ध्यान रखने की नसीहत दी थी। इसके बाद तिलवाड़ा गांव में रालोद व भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। उसको लेकर कई दिन तक खींचतान चली थी।

इस तरह स्थानीय स्तर पर नेताओं के दिल मिलाने के लिए भी सीएम योगी ने मंच से कहा कि आप सभी को एक साथ मोदी का प्रतिनिधि बनकर हर घर में जाना है और नल चलाओ, कमल खिलाओ। कार्यकर्ता समन्वय बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी विकास की गंगा बहेगी। विकास की गंगा बहाने और विदेशों तक अपनी धाक जमाए रखने के लिए केंद्र में मोदी की सरकार बनानी होगी।

Mission Election: CM Yogi heats up the Jatland, says- run the tap, bloom  lotus Kamal
गभाना में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : वीडियो ग्रैब

जयंत बोले, चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चल रहे प्रधानमंत्री
सीएम योगी आदित्यनाथ के रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह भी पीछे नहीं रहने वाले थे। उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से चौधरी चरण सिंह हर वर्ग के फायदे व नुकसान को देखते हुए फैसला लेते थे। इस तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फैसले लेते हैं कि जनता को उन फैसले से कोई नुकसान नहीं हो। आगे भी इस तरह होता रहे, इसलिए प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया गया।

जयंत ने सोहनलाल द्विवेदी की कविता सुनाकर भरा जोश
जियो चलो, मरे चलो, बढ़े चलो

न हाथ एक शस्त्र हो, न हाथ एक अस्त्र हो,
न अन्न वीर वस्त्र हो, हटो नहीं,

डरो नहीं, बढ़े चलो, बढ़े चलो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed