फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   miscreants injured employee

लूट मे विफल रहने पर बदमाशो ने एलआईसी कर्मचारी को मारपीट कर किया घायल

Sat, 02 Oct 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
miscreants injured employee
बदमाशों ने कर्मचारी को घायल किया
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर स्थित बसी रेलवे अंडरपास के समीप शुक्रवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर एलआईसी के कर्मचारी से नगदी और बाइक लूटने का प्रयास किया। बदमाशों ने विफल रहने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
बागपत कोतवाली के गांव पाबला निवासी वीरेंद्रपाल नई दिल्ली स्थित एलआईसी आफिस में कर्मचारी हैं। वे रोजाना बाइक से दिल्ली आते-जाते हैं। वह शुक्रवार देर शाम करीब 9:00 बजे बाइक पर सवार होकर दिल्ली से लौट रहे थे। वे खेकड़ा स्थित बसी रेलवे अंडरपास के समीप पहुंचे। वहां घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद लूट करने लगे। नगदी न मिलने पर बदमाशों ने बाइक लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित वीरेंद्रपाल ने कोतवाली में फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की। उनके हाथ नहीं लगने पर पीड़ित ने परिजनों संग कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि सभी मार्गों पर रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। उनका सुराग लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed