{"_id":"5f789f588ebc3e9b874ed4a7","slug":"minor-fighting-baghpat-news-mrt504325016","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में मारपीट पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में मारपीट पथराव
विज्ञापन
मामूली कहासुनी में मारपीट पथराव
दोघट। पलड़ी गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।
पलड़ी गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव हो गया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने पर लेकर चली गई, जहां दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है। इनमें एक मे एक पक्ष से सुनील व रवि पुत्र भोपाल, खुशी पुत्री मुकेश तथा दूसरे पक्ष से मोनी व मोनू पुत्र पीतम सिंह है।