फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Minister of State for AYUSH inaugurates new OPD

आयुष राज्यमंत्री ने किया नई ओपीडी का उद्घाटन

Sat, 01 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for AYUSH inaugurates new OPD
बड़ौत (बागपत)। आयुष राज्यमंत्री दिनेश उपाध्याय ने शुक्रवार को श्रीराम प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग संस्थान बिजरौल रोड पर नई ओपीडी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

निदेशक उपेंद्र चौधरी ने बताया कि इस प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र में तनाव से मुक्ति के लिए मस्तिष्क पर शिरोधारा का प्रयोग किया जाता है। साथ ही स्टीम बाथ से टॉक्सिंस पसीने के माध्यम से बाहर निकाले जाते हैं। प्रदीप कुमार ने बताया कि शरीर के विभिन्न भाग में कहीं भी दर्द हो तो उसे स्टिमुलेशन मशीन एवं एक्यूप्रेशर से उपचार दिया जाता है। मुख्य अतिथि दिनेश उपाध्याय ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा उपचार के लिए पंच तत्वों आकाश, जल, अग्नि, वायु और पृथ्वी को आधार मानकर चिकित्सा सम्पन्न की जाती है। डॉक्टर से सलाह लेकर घर पर ही इलाज संभव है। डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. संगीत धनकड़, आचार्य सत्यप्रकाश व प्रदीप कुमार ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा निर्धन व्यक्तियों एवं गरीब देशों के लिए विशेष रूप से वरदान है। संचालन प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ प्रदीप धनकड़, अमित, वरुण, सोनू, सत्यप्रकाश, आर्य साइना, आरव, यासमीन, कमल, रणतेज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed