फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mining in Yamuna illegal in every way: Jalpurush

यमुना में होने वाला खनन हर तरह से अवैध: जलपुरुष

Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mining in Yamuna illegal in every way: Jalpurush
बागपत के बड़ौत में विरासत स्वराज यात्रा में शामिल जलपुरुष राजेंद्र सिंह। - फोटो : BARAUT
शनिवार को विरासत स्वराज यात्रा को लेकर बड़ौत पहुंचे थे राजेंद्र सिंह
विज्ञापन

बोले, रविवार को डीएम से मिलकर खनन रोकने की मांग उठाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। पानी के खजाने को बचाने के लिए शुरू हुई विरासत स्वराज यात्रा शनिवार को जलपुरुष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ौत पहुंची। जलपुरुष ने कहा कि बागपत में यमुना की हत्या हो रही है। यमुना में किसी भी तरह से हो रहा खनन पूरी तरह से अवैध है। इस संबंध में रविवार को डीएम से मिलकर खनन को पूरी तरह से रोके जाने की मांग उठाई जाएगी।

प्रमेेंद्र कॉलोनी में विरासत स्वराज यात्रा के स्वागत पर मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र सिंह ने ओंकार सिंह के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जनपद बागपत में यमुना की हत्या हो रही है। इसे रोकने के लिए राज और समाज दोनों को जिम्मेदारी समझनी होगी। राज का कार्य है कि यमुना में किसी भी तरह के खनन को रोके। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश भी है। रही बात समाज की तो खनन रोकने के लिए उसे भी तैयार और जागरूक करना पड़ेगा। दम तोड़ती यमुना को पुनर्जीवन देने के लिए जल बिरादरी जिला प्रशासन से भी मिलेगी। नदियों में जो केमिकल कचरा डाला जा रहा है, वह बहुत हानिकारक है। गन्ना मिलों से निकलने वाले अवशेष को रिसाइकिल करके खेती के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत दुख की बात है कि कुछ वर्षों पहले जल बिरादरी ने हिंडन और कृष्णा नदी को स्वच्छ करने का अभियान चलाया था, जिस उसके सुखद परिणाम भी आये थे। किंतु समय के साथ फिर से इन दोनों नदियों में जहर घुलने लगा है। उन्होंने बताया कि मदुरई से विरासत स्वराज यात्रा शुरू की गई है। उनके साथ एस्रो के संस्थापक सदस्य संजय राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed