फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mill worker was murdered on suspicion of immoral relations

अवैध संबंधों के शक में की गई थी मिल कर्मचारी की हत्या, एक गिरफ्तार

Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mill worker was murdered on suspicion of immoral relations
बासौली गांव में पेड़ से लटका मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। ग्राम बासौली निवासी मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारी की हत्या अनैतिक संबंधों के शक में की गई थी। पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा का किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
रमाला थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि मिल कर्मचारी सचिन पुत्र सुरेंद्र का शव गांव के ही राजकुमार के खेत में पेड़ से लटका मिला था। उसके पिता सुरेंद्र ने गांव के ही नरेंद्र उर्फ मोनू पर घर से बुलाकर गाड़ी में ले जाने तथा साथियों अंकुश व लीलू निवासी बावली के मिलकर हत्या करने का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नरेंद्र को बासौली से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि सचिन का उसके घर आना जाना था। उसे अपनी पत्नी के उससे अनैतिक संबंध होने का शक था। उसने अपने साथी अंकुश, लीलू व एक अन्य के साथ मिलकर सचिन को मारने की योजना बनाई। वह सचिन को घर से बुलाकर गाड़ी से बड़ौत ले गए। वहां उसे शराब पिलाई। बासौली में राजकुमार के खेत में हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने शनिवार को नरेंद्र निवासी बासौली को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बैंक कर्मचारी घायल
चांदीनगर। ग्राम रटौल निवासी दीपक पुत्र धर्मपाल फखरपुर गांव में बैंक कर्मचारी है। वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे बैंक से घर लौट रहा था। बड़ागांव के समीप पूर्वी यमुना नहर पर उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर उसे बागपत रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed