फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Milkha Singh and Majaar's blessings met the children

बच्चों को मिला मिल्खा सिंह और मेजर का आशीर्वाद 

Thu, 23 Mar 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 23 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Milkha Singh and Majaar's blessings met the children
धावक मिल्खा सिंह से मिली बड़ौत की मनिस्स्ज्ञनी व उसकी बहन अपने परिवार के साथ - फोटो : amar ujala
बागपत के तीन जांबाज बच्चों सूर्यस्संज्ञिनी, वास्संज्ञान और मनस्संज्ञिनी ने मिल्खा सिंह और मेजर आहलूवालिया से आशीर्वाद प्राप्त किया और अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


फ्लाइंग सिक्ख मिल्खा सिंह इन तीन जांबाज बच्चों से मंगलवार को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास पर मिले। मिल्खा सिंह को तीनों बच्चों के पर्वतारोहण संबंधी विश्व रिकॉर्ड के बारे में बताया।  मिल्खा सिंह ने तीनों बच्चों के 16300 फुट ऊंचे कंचनजंघा बेस कैंप पर गत वर्ष तिरंगा फहराकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाले मिशन के विषय में बच्चों के मुंह से ही सुना था। साथ ही उन्होंने वास्संज्ञान के 20187 फुट ऊंची स्टोक कांगड़ी पर तिरंगा फहराने विश्व मिशन की भी जानकारी ली। सरदार मिल्खा सिंह ने तीनों बच्चों के साथ अपने एथलेटिक जीवन की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को निरंतर देश का नाम ऊंचा करते रहने और कभी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। इस मौके पर मिल्खा सिंह ने तीनों बच्चों को सम्मानित किया।

विज्ञापन

 

माउंट एवरेस्ट पर 20 मार्च को तिरंगा फहराने वाले पहले भारतीय मेजर एचपीएस आहलूवालिया ने भी सूर्यस्संज्ञिनी, वास्संज्ञान और मनस्संज्ञिनी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी उपलब्धियों के बारे में बताया। मेजर आहलूवालिया पद्य भूषण, पद्यश्री और अर्जुन अवार्ड से नवाजे जा चुके है और भारतीय पर्वतारोहण फेडरेशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस मौके पर बच्चों के पिता संदीप चौधरी और माता मनीषा चौधरी भी मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed