फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Migrant workers will come to vote, as a precaution

मतदान के लिए आएंगे प्रवासी मजदूर, बरते एहतियात

Fri, 16 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers will come to vote, as a precaution
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच पंचायत चुनाव है। जिले में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशी प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च पर बुला लिए हैं। ये श्रमिक अपने साथ महामारी ला सकते हैं। खास बात यह है कि ऐसे मजदूरों को क्वारंटीन करने की भी अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोई तैयारी नहीं की है। ऐसे में महामारी से बचने के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों से दूरी बनाना होगा।
विज्ञापन

इस मतदान में दूसरे राज्यों में काम करने वाले बागपत जिले के श्रमिक भी हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए प्रत्याशी अपने खर्चे पर इन श्रमिकों को गांव बुला रहे हैं। ये प्रवासी मजदूर पंजाब, दिल्ली, मुंबई व गुजरात समेत अन्य प्रांतों से आ रहे हैं। जहां इन दिनों संक्रमण का फैलाव अधिक है। ऐसे हालात में ये श्रमिक कोरोना संक्रमण के फैलाव की कड़ी भी बन सकते हैं। मगर, इस बार इन श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटरों में रखने की अभी तक कोई योजना नहीं है। ऐसे में महामारी से बचने के लिए लोगों को अधिक एहतियात बरतनी होगी। बेहतर होगा कि दूसरे राज्यों से आने वालों से सामाजिक दूरी बनाएं। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। वरना आप पंचायत चुनाव के शोर में संक्रमण की जद में आ सकते हैं। इस संबंध मेें सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार का कहना है कि ग्राम निगरानी समिति को ऐसे श्रमिक मजदूरों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
विज्ञापन

गत वर्ष लौटे थे 4500 श्रमिक
वर्ष 2020 में लाकडाउन लगने पर देश के अलग-अलग राज्यों से श्रमिक अपने घरों को लौटे थे। कोई ट्रेन से आया तो कोई ट्रकों में बैठकर अपने घर पहुंचा। बहुत से लोग पैदल ही घर का सफर तय कर लौटे थे। जिले में 4500 श्रमिक आए थे। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए 14 से 28 दिनों के लिए श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। जांच में करीब सौ से अधिक से श्रमिक संक्रमित मिले थे। पंचायत चुनाव में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed