{"_id":"a78a8e51ccef3af3c75744b95afcaa95","slug":"mid-day-meal-worms-came-in-students-ruckus-baghpat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे-मील में निकले कीड़े, छात्रों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे-मील में निकले कीड़े, छात्रों का हंगामा
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़सैनी स्थित नेताजी सुभाष इंटर कालेज में मंगलवार को बच्चों को दिए गए मिड -डे-मील में कीडे़ निकलने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने खाना खाने से मना कर दिया।
मंगलवार को नेताजी सुभाष इंटर कालेज में मिड-डे मील में बच्चों को ताहरी दी गई थी। जैसे ही बच्चों को ताहरी मिली कुछ बच्चों को उसमें कीडे़ नजर आए। जिसे देखते ही छात्रों ने उन्हें खाने से मना कर दिया। दूसरे छात्रों ने भी ताहरी वापस कर दी और हंगामा शुरू कर दिया।
उनका आरोप था कि ताहरी बनाते समय चावल को अच्छी तरह से साफ नहीं किया गया और चावल के कीडे़ ताहरी में आ गए । कालेज प्रधानाचार्य कृष्ण चंद यादव ने जब ताहरी की जांच की तो उसमें कीड़े नजर आए। उन्होंने एनजीओ से शिकायत की और पूरा खाना वापस कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौलाना आजाद नाम के एनजीओ द्वारा कॉलेज में बच्चों के लिए मिड-डे मील दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनजीओ द्वारा बच्चों को दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता ठीक नहीं है। पहले भी वह इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बुधवार को डीएम से शिकायत की जाएगी।
इस बारे में शिक्षा विभाग के बीईओ पिलाना डा. प्रभात कुमार का कहना है कि कालेज प्रबंधन की ओर से अभी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है। ऐसा मामला है तो बुधवार को जांच की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबधित एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।