मेवला में दो मकानों में डाका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्दुलपुर मेवला गांव के किसान मुनेश के मकान में सोमवार रात करीब एक बजे बदमाश दीवार कूदकर घर में घुस आए। बदमाश उनके बंद कमरे की कुंडी काटने लगे। अंदर कमरे में मुनेश व उनका परिवार सोया हुआ था। वे जाग गए। शोर मचाने पर बदमाशों ने धमकी दी। बदमाशों ने उनसे जबरदस्ती दरवाजे खुलवाए। मुनेश, उनकी पत्नी सीता, बेटी सरिता, बीना, मिनाक्षी और छह वर्षीय बेटे तुषार को गन प्वाइंट पर ले लिया। उनसे अलमारी की चाबी लेकर 20 हजार रुपये नगद, करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए।
इसके बाद गांव के ही तरसपाल के मकान में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर सात हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। इसके अलावा वृद्ध दयाचंद के मकान में भी बदमाश घुसे, लेकिन आहट होने पर दयाचंद जाग गए। शोर मचाने पर बदमाशों ने उन पर तमंचे से हमला कर दिया, जिससे दयाचंद लहूलुहान हो गए। उसके बाद बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कार्यवाहक चांदीनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अलमारी की चाबी दो वरना लड़के को गोली मार देंगे
पिलाना। पीड़ित मुनेश ने बताया कि बदमाश उनके बेटे के तमंचा सटाकर बोले कि अलमारी की चाबी दो वरना गोली मार देंगे। उसने तुरंत बदमाशों को अलमारी की चाबी सौंप दी थी।
एक के बाद एक हो रही डकैती, खुलासा कोई नहीं
बागपत। जनपद में एक के बाद एक डकैती की वारदात हो रही है। पुलिस डकैती की वारदातों का खुलासा करना तो दूर इन पर अंकुश लगा पाने में भी नाकाम साबित हो रही है। छह दिन पूर्व बागपत शहर में बैंक कैशियर जिनेंद्र जैन के मकान में लाखों रुपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया। 14 नवंबर की तड़के अमीनगर सराय के सराय अंकित वर्मा के मकान में बदमाशों ने डाका डाला। हालांकि सहारनपुर और गाजियाबाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़कर वारदात का खुलासा करने का दावा किया, लेकिन ज्वैलर्स अंकुर वर्मा पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है।