फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Message of worrying

चिंता त्यागकर चिंतन करने का संदेश

Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Message of worrying
अमीनगर सराय (बागपत)। नगर के श्वेतांबर जैन स्थानक में आयोजित धर्मसभा में साध्वी संगीता ने कहा कि भाव सुधरने से ही भाग्य को बदला जा सकता है। उन्होंने चिंता त्यागकर चिंतन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम टोनी जैन ने वंदना कर गुरू की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत साध्वी ने भजन प्रस्तुत कर सभी को चिंता त्यागकर चिंतन करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रवचन करते हुए कहा कि सुख की चिंता इंसान को चिंतन से दूर से जाती है, उसके दु:खों का कारण बनती है। चिंता छोड़कर चिंतन करने से ही मानव का कल्याण संभव है। अहंकार करना आत्मघाती होता है जो मानव को विनाश की ओर ले जाता है। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान कराने के लिए उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। बच्चों पर नजर रखकर ही उन्हें कुरीतियों से बचाकर संस्कारवान बनाया जा सकता है। सच्चा पुरुषार्थ आत्मचिंतन से शुरू होता है और व्यक्ति को परम पद तक लेकर जाता है। धर्मसभा में वीरसेन, इंदरपाल वर्मा, रविंद्र जैन, दिनेश जैन, अनिल जैन, अशोक जैन ,सतेंद्र, नरेश, विपुल, सुनील जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed