{"_id":"5e331f538ebc3ebfe931bd45","slug":"message-of-cleanliness-made-by-making-colorful-kites-baraut-news-mrt4662800126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-बिरंगी पंतग बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग-बिरंगी पंतग बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
रंग-बिरंगी पतंग बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की द्वितीय इकाई के चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयं सेविकाओं ने रंग-बिरंगी पतंग बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम अधिकारी डा रश्मि निगम की देखरेख में शिविर का शुभारंभ हुआ। स्वयं सेविकाओं को कार्यक्रम अधिकारी डा रश्मि निगम ने बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और इसका महत्व बताया। कहा कि बसंत पंचमी पर पीले वस्त्र पहनने चाहिए तथा पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान कर अपने शिविर स्थल के आसपास के लोगों को सफाई व कूडे़ के निपटारे के प्रति जागरूक किया। द्वितीय सत्र में छात्राओं ने पतंग बनाने की प्रतियोगिता में रंग-बिरंगी पतंग बनाकर स्वच्छता, साक्षरता का संदेश दिया। प्रतियोगिता मेें यमुना टोली प्रथम, गोदावरी द्वितीय, गंगा टोली तृतीय स्थान पर रही। विनोद भारद्वाज ने वैदिक संस्कृति पर जीवन जीने को कहा। शिविर को सफल बनाने में उज्मा, राची, शिवानी, चंचल, सुनैना, नेहा का योगदान रहा।