{"_id":"6488c759e9ca9e018f0f88b5","slug":"meritorious-students-of-up-board-will-be-honored-in-collectorate-today-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-2246-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आज कलक्ट्रेट में सम्मानित होंगे यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आज कलक्ट्रेट में सम्मानित होंगे यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र
विज्ञापन
- प्रशासन के अलावा अमर उजाला की तरफ से भी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यूपी बोर्ड के टॉप दस विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह मेधावियों को टेबलेट, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कलक्ट्रेट सभागार में जिले की टॉप टेन सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में हाईस्कूल के टॉप टेन की सूची में शामिल 12 और इंटरमीडिएट की टॉप टेन की सूची में शामिल 12 छात्र-छात्राओं के अलावा प्रदेश की सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले एक मेधावी छात्र को सम्मानित किया जाएगा। जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले मेधावियों को 21 हजार रुपये का चैक, एक टेबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाएगा।