फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meritorious girl students honored

चेयरपर्सन ने मेधावी छात्राओ को पुरूस्कार देकर किया सम्मानित

Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Meritorious girl students honored
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा मे खेकड़ा ब्लाक मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली खेकड़ा निवासी म - फोटो : KAHKRA
मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

बागपत, खेकड़ा। खेकड़ा नगरपालिका चेयरपर्सन संगीता धामा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में ब्लाक क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा और आगरा में हुई योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली छात्रा को शील्ड, पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी अशोक शर्मा की पुत्री सिमरन वत्स ने दो दिन पूर्व आगरा में हुई योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर परिवार और खेकड़ा का नाम रोशन किया था। जबकि मोहल्ला रामपुर निवासी अरविंद कुमार की पुत्री अनुराधा ने खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। बुधवार को चेयरपर्सन संगीता धामा ने दोनों मेधावी छात्राओं के घरों पर पहुंचकर उन्हें परिवार और खेकड़ा का नाम रोशन करने पर बधाई देते हुए शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान चेयरपर्सन प्रतिनिधि अंकुर धामा, पंकज कुमार, रमेश, मोहित, संदीप कुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed