{"_id":"626f423a07a5911d5f7d9e80","slug":"mentally-weak-youth-climbed-on-the-roof-of-chhaprauli-police-station-in-baghpat-threw-stones-at-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बागपत के छपरौली थाने की छत पर चढ़ा मानसिक रूप से कमजोर युवक, पुलिस पर किया पथराव, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बागपत के छपरौली थाने की छत पर चढ़ा मानसिक रूप से कमजोर युवक, पुलिस पर किया पथराव, छह घायल
Mon, 02 May 2022 08:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 May 2022 08:03 AM IST
सार
मानसिक रूप से कमजोर एक युवक सोमवार को छपरौली थाने की छत पर चढ़ गया। युवक ने छत से पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर स्थिति में एक एसआई और एक कॉन्स्टेबल को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाने की छत पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मानसिक रूप से कमजोर युवक छपरौली थाने की छत पर चढ़ गया। युवक ने पुलिस पर पथराव भी किया। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने युवक को ऊपर पहुंचकर समझाया और अपने साथ नीचे लेकर आई। बताया गया कि तकरीबन छह घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: बिजनौर में पूर्व प्रधान के पति की हत्या से सनसनी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से कमजोर एक युवक सोमवार सुबह छपरौली थाने की छत पर चढ़ा गया। युवक ने छत से पुलिसकर्मियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। गंभीर स्थिति में एक एसआई और एक कॉन्स्टेबल को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
युवक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने पुलिसकर्मियों के कमरों में भी तोड़फोड़ की। बताया गया कि युवक छिपकर पुलिस पर हमला करता रहा।
पुलिस ने युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने छत पर पहुंचकर युवक को समझाबुझा कर नीचे उतारा। वहीं पूरी घटना के दौरान थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।