फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Members will go to the principal court in Kheda Islampur as the border

खेड़ा इस्लामपुर में सीमा बनी प्रधान, कोर्ट में जाएंगे दस सदस्य

Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Members will go to the principal court in Kheda Islampur as the border
बागपत। खेड़ा इस्लामपुर के ग्राम प्रधान की सड़क़ हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से गांव में प्रधान का पद खाली था। इस पर डीएम राजकमल यादव ने ग्राम पंचायत सदस्य सीमा को कार्यवाहक प्रधान बनाया है। वहीं, सीमा को प्रधान बनाए जाने का दस सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खेड़ा इस्लामपुर गांव के प्रधान जगमेल सिंह की बीती 20 अक्तूबर को सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद प्रधान पद खाली हो गया था। वहां प्रधान बनाने की प्रक्रिया एक सप्ताह पहले शुरू की गई। ग्राम पंचायत में 15 सदस्य हैं। इनमें से दस एक तरफ तो पांच दूसरी तरफ हैं। गांव की प्रधान पांच सदस्यों के पक्ष की सीमा को बना दिया गया। उन्हें प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया। इसके बाद दस सदस्य पारुल, सीमा, शीला देवी, रोशनी, गजेंद्र, विनोद, योगेश, महेंद्र, जितेंद्र, राहुल ने विरोध शुरू कर दिया। इन सभी का आरोप है कि गांव में प्रधान चुनने के लिए प्रस्ताव पास कराया जाना चाहिए था। अधिकारियों ने खुद ही सीमा को ग्राम प्रधान बना दिया है। इस फैसले के खिलाफ सदस्यों ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed