{"_id":"627d485c07498174f05b0c6e","slug":"medical-store-found-running-without-license-medicines-worth-80-thousand-seized-baghpat-news-mrt588223459","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, 80 हजार की दवाई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, 80 हजार की दवाई जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार संदिग्ध दवाई भी मिली, नमूने जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बृहस्पतिवार को क्यामपुर गांव में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलता मिला। स्टोर से 80 हजार रुपये की दवाई जब्त की है। उन्होंने मेडिकल स्टोर पर मिली चार संदिग्ध दवाई के नमूने जांच के लिए भेजे है।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्यामपुर गांव में सलीम पुत्र उमरजान के मेडिकल स्टोर की जांच की। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन किया जा रहा था। सलीम मौके पर औषधि बिक्री का लाइसेंस और क्रय विक्रय के बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर से चार संदिग्ध औषधि मिली, जिनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है। मेडिकल स्टोर से 80 हजार रुपये की औषधि जब्त कर ली है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर दवाइयों के क्रय के स्रोत की पूछताछ की जा रही है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।