{"_id":"68c320d9d2361ca1230708ba","slug":"medical-college-will-be-equipped-with-modern-fire-fighting-system-baghpat-news-c-30-1-sah1001-158390-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस होगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस होगा मेडिकल कॉलेज
Fri, 12 Sep 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आग लगने पर होने वाले नुकसान से बचने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन से सात करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत हो गया है। साथ ही कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को नामित कर दिया है। सभी फ्लोर कवर होंगे।
41 लाख की आबादी वाले जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में यमुनानगर, मुजफ्फरनगर, शामली से भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में भारी भीड़ रहती है। आग को बुझाने के लिए अभी मेडिकल कॉलेज में अंडरग्राउंड टैंक है, लेकिन अब 2022 की गाइडलाइन में बदलाव हुआ है।
इसके चलते मेडिकल कॉलेज में आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसमें स्मॉक अलार्म, स्मॉक डिटेक्टर, स्प्रिंकलर, अलर्ट माइक, सेंसर आदि लगाया जाएगा, जिससे अस्पताल में यदि आग लगती है, तो तत्काल आग बुझाई जा सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -
-- बिछाई जाएगी लाइन
फायर फाइटिंग सिस्टम अस्पताल के सभी वार्ड, आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर, अस्पताल परिसर, इमरजेंसी, ब्लड बैंक, पैथालॉजी आदि समेत सभी जगहों पर आग लगने की घटनाओं से रोकेगा।
-- ऐसे काम करेगा सिस्टम
मेडिकल कॉलेज के किसी भी वार्ड में यदि आग लगती है या धुआं निकलता है, तो अलार्म सिस्टम से अलर्ट सायरन बजेगा। आग लगने वाले स्थान पर ही लगे फायर सिस्टम को चालू कर आग बुझाई जा सकेगी। ऐसे में समय की बचत होने के साथ ही आग लगने से होने वाला नुकसान भी कम से कम हो सकेगा।
आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन स्तर से कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल नामित हो गई है। सात करोड़ रुपये से अधिक का बजट भी स्वीकृत हुआ है। जल्द ही काम शुरू होगा। - डॉ. सुधीर राठी, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज