{"_id":"65092cbef4599bd18d0c3ff4","slug":"mcd-contractor-returning-from-work-in-baghpat-was-beaten-to-death-dead-body-found-in-a-field-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बेखौफ: बागपत में काम से लौट रहे एमसीडी के ठेकेदार की पीटकर हत्या, गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बेखौफ: बागपत में काम से लौट रहे एमसीडी के ठेकेदार की पीटकर हत्या, गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला शव
Tue, 19 Sep 2023 10:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:38 AM IST
सार
बागपत जनपद में अपराधियों को न पुलिस का खौफ है न कानून का। सोमवार रात जिले में एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां बली गांव में काम से लौट रहे एमसीडी के ठेकेदार की पीटकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
ठेकेदार की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के बली गांव के जंगल में सोमवार रात एमसीडी के ठेकेदार की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसका शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर खेत में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना की जानकारी देते हुए बली गांव के रहने वाले मैमपाल ने बताया कि उसका भाई पवन उर्फ गुरु दिल्ली एमसीडी में ठेकेदारी करता था। जो सोमवार शाम दिल्ली एमसीडी में काम कराकर वापस लौट रहा था।
रात में अहैड़ा गांव के युवक ने पवन उर्फ गुरु के शराब के नशे में होने की जानकारी दी और स्टेशन से उसे लेकर जाने के लिए कहा। इसके बाद गांव के ही नवीन और मिथुन बाइक पर पवन को लेकर घर छोड़कर चले गए। बताया कि रात में पवन उर्फ गुरु घर से बाहर आ गया और मंगलवार की सुबह हर्ष के खेत में शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
उधर सूचना मिलने पर सीओ युवराज सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक के सिर में चोट के निशान मिले है। मृतक के भाई ने पुलिस से खुलासा करने की मांग की।