फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Maulvi accused of rape will be given DNA test

दुष्कर्म के आरोपी मौलवी का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

Mon, 07 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maulvi accused of rape will be given DNA test
दुष्कर्म के आरोपी मौलवी का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
विज्ञापन

बागपत। महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म करने के आरोपी मौलवी का पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। आरोपी जिला कारागार में बंद है। इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि पीड़िता और आरोपी दोनों के रक्त के नमूने लेकर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

अनुसूचित जाति की एक महिला पुलिसकर्मी ने शहर की एक मस्जिद के मौलवी जुबैर पर तीन जुलाई 2018 से 30 सितंबर 2019 तक जादू टोना का झांसा देकर पांच बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के निर्देश पर दो अक्तूबर को आरोपी मौलवी जुबेर के खिलाफ धारा 376 आईपीसी, एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने चार अक्तूबर को एसपी दफ्तर से मौलवी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया था। अब वह जिला कारागार में बंद है। सीओ सिटी ओमपाल सिंह प्रकरण की जांच कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी मौलवी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा ताकि उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed