फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   master trainer training doctors

चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर रहे मास्टर ट्रेनर

Tue, 29 Jun 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
master trainer training doctors
बागपत। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को संक्रमण से निपटने व बच्चों के उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राज सिंह ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए संवेदनशील बताई जा रही है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) तैयार कराया जा रहा है। सभी सीएचसी में बच्चों के लिए बिस्तर आरक्षित कर ऑक्सीजन की व्यवस्था कर दी गई है। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्सकों और स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में चिकित्सकों को वेंटिलेटर, ऑक्सीजन व उपचार संबंधी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के लिए चिकित्सकों व स्टाफ नर्स के बैच बनाए गए है। मंगलवार को उनके अलावा मास्टर ट्रेनर डॉ विजय प्रताप, मीनू, विभा व कोमल ने मंगलवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed