बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। जिलेभर में लोगों को राशन वितरण किया गया। एहतियात के लिए मॉस्क भी बांटे गए।
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पांच हजार सैनिटाइजर व दो हजार मास्क वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों के लिए एसपी प्रताप गोपेंद्र को प्रदान किए। जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, रविंद्र सिंह, बदन सिंह तोमर, अनिल तोमर, बबलू प्रधान मौजूद रहे। उधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शनिवार को न्यायिक अधिकारियों ने आपसी सहयोग से 40 जरूरतमंद लोगों को मास्क व भोजन वितरित किया गया। बड़ौत में एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाईजेशन (एस्रो) के तत्वावधान में एसडीएम दुर्गेश मिश्रा को एक हजार मास्क सौंपे। इस अवसर पर संजय राणा, ओमकार सिंह, सुषमा रानी, स्नेहा राणा, पंकज सिंह, गौरव कुमार, शिवानी शामिल रहे। जेवी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चतुर्थ इकाई की स्वयं सेविकाओं की द्वारा हस्तनिर्मित मास्क शनिवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी की मौजूदगी मेें जरूरतमंदों को बांटा गया। अग्रवाल मंडी टटीरी में शनिवार कुसुम लता जैन पत्नी सुरेंद्र कुमार जैन ने नगर में 600 जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, सचिन सिंघल, प्रवीण मित्तल, भानु जैन, दिनेश गुप्ता, चौधरी अजय पूर्व सभासद, हरिओम शर्मा, पंकज गुप्ता, मनोज मित्तल का सहयोग रहा।