{"_id":"60b285948ebc3e5563719a81","slug":"martyred-abhinav-s-family-reached-langiana-village-in-punjab-baghpat-news-mrt540321035","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के लंगियाना गांव पहुंचे शहीद अभिनव के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के लंगियाना गांव पहुंचे शहीद अभिनव के परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। मिग-21 विमान क्रैश होने के दौरान शहीद हुए स्क्वॉड्रन लीडर शहीद अभिनव चौधरी के परिजन पंजाब के लंगियाना गांव पहुंच गए। वहां एक सप्ताह से गुरुद्वारे में शहीद अभिनव चौधरी की आत्मा की शांति के लिए पाठ चल रहा है। अंतिम दिन परिजन भी शामिल हुए।
शहीद अभिनव चौधरी के परिजनों को सरपंच जगसीर सिंह ने पाठ में आमंत्रित किया था। उनके वहां पहुंचते ही पूरा गांव भावुक हो उठा। पुसार गांव से गए शहीद के ताऊ सूबे सिंह, पूर्व प्रधान भाग्यवीर, विकास मलिक, प्रकाशवीर, जितेंद्र सिंह आदि ने बताया कि लंगियाना गांव से हर तरफ से एक ही आवाज आ रही थी कि यहां का प्रत्येक व्यक्ति शहीद अभिनव चौधरी का ऋणी रहेगा। उन्होंने अपनी जान देकर दो गांववासियों की जान बचाई है। युवाओं ने एक सुर में कहा कि वे भी शहीद की बहन मुद्रिका के भाई हैं। यहां आयोजित सभा में सरपंच ने गांव के मुख्य बस स्टैंड पर शहीद की प्रतिमा लगवाने की घोषणा की। इसके बाद परिजनों को उस स्थान पर ले जाया गया। जहां विमान क्रैश हुआ था। पंजाब के मोगा जिले के लंगियाना खुर्द व लंगियाना कलां गांव एकदूसरे से सटे हैं। सरपंच ने पुसार से गए सभी लोगों को सरोपा भेंट किया। एक युवक ने पेंटिंग शहीद के ताऊ को भेंट की।